6 उपनिरीक्षक सहित 27 पुलिसकर्मियों के तबादले

20HREG103 6 उपनिरीक्षक सहित 27 पुलिसकर्मियों के तबादले

हरदोई,20 मई (हि.स.) पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने 06 उपनिरीक्षक सहित 27 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया। एसपी ने पीआरओ एसआई विवेक वर्मा को सण्डीला कस्बा पुलिस चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं सण्डीला पुलिस चौकी के प्रभारी रहे एसआई धर्मेन्द्र चौधरी को साण्डी थाने में तैनात किया है। शहर की राधानगर पुलिस चौकी प्रभारी ऋषि कपूर को जेल चौकी का प्रभारी बनाया है और सण्डीला कोतवाली में अभियोजन कार्यालय से सम्बद्ध एसआई राजेश कुमार को राधानगर पुलिस चौकी की ज़िम्मेदारी दी गई है।

जेल चौकी प्रभारी एसआई मुकुल दुबे को गोपामऊ और गोपामऊ पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई अनिल कुमार को पाली थाने में तैनात किया गया है। इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबिल जावेद खां को कछौना और बशारत अली को न्यायिक सम्मन सेल भेजा गया है।

बेहटा गोकुल में तैनात हेड कांस्टेबल शैलेश श्रीवास्तव को हेड मोहर्रिर बनाया गया है जबकि सण्डीला कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल इरशाद अंसारी को पचदेवरा थाने भेजा गया है। इसी तरह एसपी ने 10 कांस्टेबल और 7 महिला कांस्टेबल को भी इधर से उधर तैनात किया है।