11HREG278 अनूपपुर: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज रात्रि पहंचेंगे अनूपपुर, शुक्रवार को कांग्रेस की बैठक लेंगे
अनूपपुर, 11 मई (हि.स.)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज गुरुवार को रात्रि अनूपपुर आएंगे। रात्रि विश्राम कर 13 मई शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा कर कांग्रेस के सेक्टर मण्डल,बीएलए की बैठक में शामिल होंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज रात्रि 9.30 बजे शहडोल से अनूपपुर आयेंगे, रात्रि विश्राम करेंगे। 13 मई की सुबह 10 बजे पत्रकारों से रूबरू होकर चर्चा करेंगे। इसके बाद सेक्टर मण्डल, बीएलए की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद सड़क मार्ग से कटनी के लिए रवाना होगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत करने की अपील करते हुए समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता,नगर पालिका, नगर परिषद, जनपद, जिला पंचायत के चुने गए कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष, पार्षदों एवं सदस्यों महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई,आईटी सेल, इंटक प्रकोष्ठों के सदस्यों एवं सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ, पूर्व, वर्तमान पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होने का आग्रह किया हैं।