भोपाल: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने महिलाओं के साथ देखी फिल्म द केरला स्टोरी

07HREG296 भोपाल: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने महिलाओं के साथ देखी फिल्म द केरला स्टोरी

भोपाल, 7 मई (हि.स.)। फिल्म द केरला स्टोरी रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। देश के कोने-कोने से फिल्म को खूब सराहा जा रहा है। रविवार को भोपाल की हुजूर विधानसभा के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 से अधिक बहनों के साथ कोलार के सिनेमा हाल में यह फिल्म देखी। इस दौरान विधायक के साथ आईं बहनें फिल्म देखकर भावुक हो उठीं। बहनों के साथ फिल्म देखने के लिए भाजपा विधायक ने पूरा सिनेमा हॉल बुक किया था।

फिल्म देखने के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद भी आज देश में बेटियां सुरक्षित नहीं है, कश्मीर फाइल्स और केरला स्टोरी जैसी फिल्में यह सच बयान कर रही हैं। अनेकों शक्तियां हमारी बहन, बेटियों को खत्म करने में लगी हुई हैं। उन्होंने युवाओं से विशेषकर बहन बेटियों से आग्रह किया है कि वे यह फ़िल्म ज़रूर देखें।

रामेश्वर शर्मा ने फिल्म को मप्र में टैक्स फ़्री किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों में भी फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई।

दरअसल , केरल में आतंकवाद और लव-जिहाद के एजेंडे पर बनीं यह फिल्म केरल में इस्लामिक आततायियों द्वारा हिन्दू और क्रिश्चियन लड़कियों को गुमराह कर अगवा करने और फिर बाद में उन्हें मानव बम की तरह प्रयोग करने के काले सच को उजागर करती है।