एचएम के एक्सपर्ट्स देंगे स्वस्थ और स्वाद युक्त टिफिन बनाने का प्रशिक्षण

06HREG105 एचएम के एक्सपर्ट्स देंगे स्वस्थ और स्वाद युक्त टिफिन बनाने का प्रशिक्षण

देहरादून 06 मई (हि.स.)। अपने बच्चों के लिए रोज हेल्थी और लजीज खाना बनाने की इच्छुक महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का होटल मैनेजमेंट विभाग स्कूली बच्चों की माताओं को उनके लिए रोज स्वादिष्ट और पौष्टिक टिफिन बनाने की ट्रेनिंग देगा।

हेल्थी टिफिन, हेल्थी मी नाम की इस दो दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन आठ और नौ मई को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शहर की कोई भी महिला इस ट्रेनिंग में भाग ले सकती है। कार्यशाला का उद्देश्य स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की माताओं को खाने में न्यूट्रीशन की महत्ता और रोज टिफिन को बच्चों के लिए रोचक बनाने की कला सीखाना है। कार्यशाला के दूसरे दिन एक शेफ प्रतियोगिता भी रखी जायेगी, जिसमें दो दिन की ट्रेनिंग के बाद स्वादिष्ट और पौष्टिक टिफिन तैयार करने का कंपटीशन होगा।कार्यशाला में भाग लेने के लिए महिलाएं यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट विभाग में रजिस्ट्रेशन करा सकतीं हैं।