भोजपुरी स्टार पवन सिंह का पागल वाला लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

05HENT5 भोजपुरी स्टार पवन सिंह का पागल वाला लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह को अब तक रोबीले मूंछ और दाढ़ी में देखा गया है, मगर अब पवन सिंह क्लीन शेव में दिखे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि वे क्लीन शेव में फटे-पुराने, मैले-कुचैले कपड़े में पागल की भूमिका में दिखे हैं। उनका यह लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

पिछले साल का सुपर डुपर हिट सांग ‘आ जईहे पांच के, चल जइहे नाच के’ की सफलता के बाद अब फिल्म प्रोडक्शन हाउस जेपी स्टार पिक्चर्स के बैनर तले पवन सिंह की नई भोजपुरी फिल्म ‘जियो मेरी जान’ फुल धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुरू हुई है। इसी फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान पवन सिंह अचानक पागल की वेशभूषा में दिखाई दिए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। पागल के लुक में पवन सिंह का यह तस्वीर जेपी स्टार्स भोजपुरी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट की गई है।