21HREG250 बीएचईएल में अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
हरिद्वार, 21 अप्रैल (हि.स.)। बीएचईएल हरिद्वार में आयोजित पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। 17 से 21 अप्रैल तक चले इस कार्यक्रम में 45 कर्मचारियों ने अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद के गुर सीखे।
समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सेंट्रल फाउंड्री फोर्ज प्लांट महाप्रबंधक आलोक कुमार ने सभी को सरकारी कार्य हिंदी में करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कार्यस्थल पर प्रयोग में आने वाले तकनीकी कार्य अनुदेशों आदि का हिंदी में अनुवाद करने पर जोर दिया एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो से संकाय के रूप में आए उप निदेशक नरेश कुमार, सहायक निदेशक जगत सिंह रोहिल्ला एवं लेखा सरीन ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजभाषा नीति, कार्यालयी अनुवाद एवं उसकी प्रक्रिया, सूचना प्रौद्योगिकी और अनुवाद संबंधित तकनीकों आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की।
इससे पहले उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए मानव संसाधन महाप्रबंधक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकतर विकसित देश अपना समस्त कार्य अपनी भाषा में करते हैं। हमें भी अपना संपूर्ण कार्य हिंदी में करना चाहिए।