21HREG117 सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने किया वेंडिंग जोन का निरीक्षण
हरिद्वार, 21 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को नगर निगम द्वारा द्वारा विकसित किए गए प्रथम न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन, चंडी घाट मार्ग, रोड़ी बेलवाला महिला पिंक वेंडिंग जोन ज्वालापुर, पुल जटवाड़ा के तीसरे वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया।
इस दौरान सांसद निशंक ने अधिकारियों को वेंडिंग जोन में सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि हरिद्वार में अभी मात्र 200 रेहड़ी पटरी वालों को वेंडिंग जोन में स्थापित किया गया है। शीघ्र ही नगर निगम के सर्वे के अनुसार बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, स्थानीय पार्किंग, मठ मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों के समीप दो से ढाई हजार रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन के रूप में सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर भयमुक्त रोजगार का अवसर दिया जाएगा।