राजगढ़ः 80 किलो डोडाचूरा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार, तीन फरार

20HCRI16 राजगढ़ः 80 किलो डोडाचूरा के साथ एक आरोपित गिरफ्तार, तीन फरार

राजगढ़, 20 अप्रैल (हि.स.)। कालीपीठ थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को ग्राम संवासड़ा जोड़ के समीप से घेराबंदी कर लोडिंग वाहन को पकड़ा, तलाशने पर प्लास्टिक के कट्टों में रखा 80 किलो डोडाचूरा मिला, जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपए बताई गई है, वहीं पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपित भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

थानाप्रभारी रजनीश सिरोठिया के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम संवासड़ा जोड़ के समीप से घेराबंदी कर लोडिंग वाहन क्रमांक आरजे 17 जीए 7496 को पकड़ा, तलाशने पर वाहन में कट्टों में रखा 80 किलो डोडाचूरा मिला। पुलिस ने मौके से बनेसिंह भील (21) साल निवासी ग्राम देवरीचंचल थाना घाटोली जिला झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपित मौके से भाग गए।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 5 लाख रुपए कीमती लोडिंग वाहन, एक लाख 20 हजार रुपए कीमती डोडाचूरा जब्त किया और आरोपितों के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी रजनीश सिरोठिया, एसआई नारदराम, एएसआई अशोक यादव, प्रआर.पवन भील, अविनाश शर्मा, आर. दीपक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।