डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र विकास ने जेआरएफ क्वालीफाई किया

19HREG62 डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र विकास ने जेआरएफ क्वालीफाई किया

देहरादून, 19 अप्रैल (हि. स.)। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र विकास सिंह ने यूजीसी नेट परीक्षा में 99.79 परसेंटाइल के साथ देश में 93 रैंक के साथ जेआरएफ प्राप्त किया। विकास ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, परिजनों और साथियों को दिया है।

डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र विकास ने 2022 में डीएवी कॉलेज से परास्नातक डिग्री इतिहास विषय में पास की थी। विकास की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर कमांद और माध्यमिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल से हुई है। विकास स्नातक में विज्ञान विषय के विद्यार्थी रहे हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ के आर जैन और इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ रवि शरण दीक्षित ने विकास को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।