भाजयुमो के नवनियुक्त जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक से की मुलाकात

19HREG65 भाजयुमो के नवनियुक्त जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक से की मुलाकात

ऋषिकेश, 19 अप्रैल (हि.स.)। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री शिवम टुटेजा और जिला उपाध्यक्ष अक्षय खैरवाल ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डॉ. अग्रवाल ने दोनों कार्यकर्ताओं को जुझारू और कर्मठ बताया।

बुधवार को ऋषिकेश स्थित आवास में हुई मुलाकात पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। भाजपा परिवार में कोई पद छोटा व बड़ा नहीं होता है। कार्यकर्ताओं की उपयोगिता के अनुसार संगठन उपयोग करता है। उन्होंने कहा कि आप दोनों भाजपा परिवार के सदस्य ही नहीं अपितु पदाधिकारी मनोनीत हुए हैं, इसके लिए आप सभी को पार्टी एवं संगठन का आभार व्यक्त करना चाहिए। आगामी होने वाले नगर निगम व लोकसभा के चुनाव के मध्य आप सभी को अपने सामर्थ्य और निष्ठा के साथ पार्टी के चुनाव को जिताने का कार्य करना है।

इस पर भाजयुमो के नवनियुक्त जिला महामंत्री शिवम और उपाध्यक्ष अक्षय ने क्षेत्रीय विधायक को पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ संगठन से अधिकाधिक लोगों को जाेड़ने और मजबूत कर पार्टी को जीत दिलाने का भरोसा दिया।