संयुक्त रोटेशन समिति ने शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने की मांग

19HREG97 संयुक्त रोटेशन समिति ने शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने की मांग

ऋषिकेश,19 अप्रैल (हि.स.)। संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर शासन से ऋषिकेश शहर को आए दिन लगने वाले जाम और अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने की मांग की।साथ ही संजय शास्त्री को व्यवस्था समिति का अध्यक्ष चुने जाने पर उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने स्वागत किया।

बुधवार को उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की बैठक नगर निगम परिसर स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी हॉल ऋषिकेश में हुई। इसमें राज्य निर्माण सेनानियों ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर रखते हुए ऋषिकेश शहर को आम और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि चाहे देहरादून रोड हो, हरिद्वार रोड हो आईएसबीटी रोड हो, अभी तक प्रशासन ने इन क्षेत्रों से अतिक्रमण नहीं हटाया।

श्यामपुर फाटक के पास रोड पर इस कदर जाम है कि स्थानीय लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन-प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि जाम वह अतिक्रमण से कैसे स्थानीय लोगों को निजात मिल सके। शासन-प्रशासन ने इस पर संज्ञान नहीं लिया तो तुरंत ही मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात की जाएगी।

इसके साथ बैठक में चारधाम संयुक्त रोटेशन व्यवस्था के अध्यक्ष बनने पर संजय शास्त्री का राज्य निर्माण सेनानियों ने स्वागत किया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि संजय शास्त्री चारधाम संयुक्त रोटेशन व्यवस्था की जवाबदेही को बखूबी निभाएंगे और चार धाम में आने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत नही दी जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से वेद प्रकाश शर्मा डीएस गुसाईं, संजय शास्त्री ,गंभीर सिंह मेवाड़, बलवीर सिंह नेगी, उदयवीर चौहान ,बीडी डोभाल, चंदन पंवार, बेताल सिंह धनाई, लोग मौजूद थे। इसकी अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी और संचालन वेद प्रकाश शर्मा ने किया।