पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत

18HREG337 पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत

हरिद्वार,18 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद रहे स्व. बच्ची सिंह रावत की पुण्यतिथि पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी के संयोजन में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनको याद करते हुए दीपांशु विद्यार्थी ने कहा कि बची सिंह रावत समाज सेवक और मृदु भाषी जननेता थे।उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम सभी युवाओं को समाज में समाजसेवा का संकल्प लेकर आगे चलना है। महंत रवि पूरी व भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अंकुश भाटिया ने संयुक्त रूप से कहा कि बच दा के नाम से पूरा उत्तराखंड उनको अपना जननेता मानता था। वासु पराशर और भोला शर्मा व आदित्य झा ने कहा की बची सिंह रावत सरलता के प्रतिमूर्ति थे व ज़मीन से जुड़े जननेता थे।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अंकुश भाटिया, ज़िला कार्यकारिणी सदस्य गौरव भारद्वाज, आदित्य झा, भोला शर्मा, वासु प्ररासर, ऋषि चौहान, विनीत शर्मा, उमाशंकर विशिष्ट,अनिल गुप्ता, बंटी,गुड्डू आदि उपस्थित रहे।