21 अप्रैल से शुरू होगा रिवर्स पलायन संवाद अभियान

18HREG75 21 अप्रैल से शुरू होगा रिवर्स पलायन संवाद अभियान

देहरादून 18 अप्रैल (हि.स.)। देहरादून राज्य स्तरीय रिवर्स पलायन अभियान और दून योग महोत्सव 21 से 23 अप्रैल को चलाया जायेगा। पलायन को लेकर डा. माधुरी बड़थ्वाल ने कहा लोक नृत्य, गायन, संगीत पर भी पलायन का असर है। अब धीरे धीरे लोग लोक संस्कृति को बचाने के लिए अब आगे आने लगे हैं।

डा. बड़थ्वाल ने कहा कि हमको अपनी संस्कृति को बचाना है। हमारे लोकगीतों में भी संदेश हैं। ननद भाभी के गीत होंं, चल नन्दा सुशीला पल्या छाला जयोला,पल्या छाला नि जांण हे बौजी,गदना आयूं च,ऐसे गीत हमारी लोक संस्कृति में हैं। इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु बिपिन जोशी ने कहा हमारी देवभूमि महान है,यहां आकर लोगों ने संतों ने बडा़ नाम कमाया है।

अभियान के प्रथम चरण में पर्यटन गांव तिवाड़ गांव टिहरी में इसका आयोजन किया गया। चार चरणों में इसका आयोजन किया जा रहा है।चतुर्थ चरण कुमायूं मन्डल के सभी जिलों में चलेगा। इस दौरान उत्तराखंडी संस्कृति,संस्कारों,रीति रिवाजों,खान पान,गढ़वाली भाषा,वेष भूषा,और अपनी संस्कृति से सभी को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।