अग्नि सुरक्षा सप्ताह : मॉक ड्रिल कर बच्चों को दी अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी

18HREG141 अग्नि सुरक्षा सप्ताह : मॉक ड्रिल कर बच्चों को दी अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी

जोशीमठ,18 अप्रैल (हि.स.)। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को फायर स्टेशन जोशीमठ यूनिट ने केंद्रीय विद्यालय जोशीमठ में मॉक ड्रिल/प्रशिक्षण कार्यक्रम किया।

इस दौरान फायर टीम ने विद्यालय के बच्चों और स्टाफ को अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग की विस्तृत जानकारियां दी।

केंद्रीय विद्यालय जोशीमठ के प्राचार्य सुधाकर राव पाण्डे ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत विद्यालय मे मॉकड्रिल,प्रशिक्षण और अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी दिए जाने के लिए फायर स्टेशन यूनिट जोशीमठ का आभार व्यक्त किया है।

गत 14 अप्रैल से शुरू हुए अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान जोशीमठ फायर यूनिट ने अग्नि सुरक्षा संबंधी पत्रक वितरण कर जन जागरण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न बैंकों, स्वयं सेवी संस्थाओं और पॉलिटेक्निक ढाक “जोशीमठ” में भी अग्नि सुरक्षा उपकरण के संचालन की जानकारी दी गई ।

प्रभारी अग्नि सुरक्षा अधिकारी उप निरीक्षक श्याम सिंह के नेतृत्व में लीडिंग फायर मैन भीम सिंह, फायर मैन सौरभ पुरोहित, गौतम कुमार एवं चालक फायर मैन भवानी सिंह आदि ने विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी और प्रशिक्षण दिया।