17HREG207 रैंकर प्रमोशन पाकर 5 पुलिस के जवान बने सब इंस्पेक्टर
हरिद्वार, 17 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस विभाग की रैंकर भर्ती परीक्षा पास कर हरिद्वार पुलिस के 5 जवानों को सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति मिली है।
सब इंस्पेक्टर रैंकर प्रमोशन 2023 परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर हरिद्वार पुलिस के 05 जवानों को सब इंस्पेक्टर पद पर पद्दोन्नति मिलने पर आज एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह और अन्य अधिकारीगणों ने पांचों के कंधे पर स्टार पहनाकर व मिठाई खिलाकर प्रमोशन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि उन्हें आशा है कि सब इंस्पेक्टर बनने पर सभी पुलिस कर्मी पद की गरिमा कायम रखते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन भली भांति करेंगे। उप निरीक्षक पद पर प्रमोशन पाने वाले जवानों में देवी प्रसाद उपरेती, मोहम्मद हाशिम, राकेश डिमरी, जय सिंह राणा व वीरपाल सिंह नेगी शामिल हैं।