डॉ. चौहान ने संभाला कुमाऊं विवि के प्रभारी कुलपति पद का कार्यभार

17HREG223 डॉ. चौहान ने संभाला कुमाऊं विवि के प्रभारी कुलपति पद का कार्यभार

नैनीताल, 17 अप्रैल (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए प्रभारी कुलपति के रूप में पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचने पर कुलपति डॉ. चौहान का कूटा यानी कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी की अगुवाई में अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। साथ ही उनसे शिष्टाचार भेंट की। शिष्टमंडल में कूटा के महासचिव डॉ. विजय कुमार व उपसचिव डॉ.संतोष कुमार भी शामिल रहे।

इधर अपराह्न में प्रभारी कुलपति प्रो. चौहान ने डीएसबी परिसर में प्राध्यापकों से संवाद किया और विश्वविद्यालय को आगे ले जाने में सभी के सहयोग से आगे बढ़ने की बात कही।