कांग्रेस अध्यक्ष ने कई लोगों को दिलाई सदस्यता

16HREG209 कांग्रेस अध्यक्ष ने कई लोगों को दिलाई सदस्यता

देहरादून, 16 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में रविवार को पार्टी मुख्यालय में कई लोग लोग पार्टी की सदस्यता ली।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने वार्ड सभासद उपाध्यक्ष, नागरिक कल्याण मंच पौडी अनिता रावत, प्रदेश अध्यक्ष भोजन माता संघ रोशनी बिष्ट, पूर्व सैनिक मकान सिंह रावत ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान करन माहरा ने कहा विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है। पिछले छः साल में राज्य का विकास ठप हो गया है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया, उसे भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया।