16HREG68 तय समय सीमा के भीतर सैन्यधाम का निर्माण कार्य हो पूरा: सैनिक कल्याण मंत्री
देहरादून, 16 अप्रैल (हि.स.)। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पांचवें सैन्य धाम का निर्माण समय के साथ गुणवत्तापूर्ण हो। इसके साथ ही सैन्य धाम की भव्यता और दिव्यता बरकरार रहे।
रविवार को हाथीबड़कला स्थित मंत्री आवास में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ सैन्यधाम निर्माण के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान गणेश जोशी ने अधिकारियों से सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में अधिकारियों की ओर से मंत्री को सैन्य धाम में अब तक हुए निर्माण कार्यों का प्रस्तुतिकरण दी।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है। यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट भी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सैन्य धाम में विशेष रुचि है। मंत्री ने कहा कि कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है।
मंत्री गणेश जोशी ने 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आहूत होने वाली सैन्यधाम के संबंध में उच्चस्तरीय समिति की बैठक के लिए भी अधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो। साथ ही निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि पांचवें धाम सैन्य धाम के बनने के बाद जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने लोग यहां आते हैं। ठीक उसी प्रकार से सैन्यधाम को देखने लोग यहां आएंगे। इस भावना के साथ सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।
इस मौके पर सचिव दीपेंद्र चौधरी, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।