ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल में टीबी के मरीजों का निःशुल्क लाइफटाइम इलाज शुरू

15HREG129 ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल में टीबी के मरीजों का निःशुल्क लाइफटाइम इलाज शुरू

-मरीजों को जांच के साथ दवाइयां भी निशुल्क प्राप्त होंगी

हरिद्वार,15 अप्रैल (हि.स.)। श्री ध्रुव चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल में टीबी के मरीजों को निशुल्क लाइफटाइम उपचार का लाभ मिलेगा। शनिवार को हॉस्पिटल के संचालक बाबा बालक दास ने फीता काटकर टीबी जांच केंद्र का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज से टीबी की बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए लाइफटाइम निशुल्क उपचार शुरू किया गया है। जिसमें इलाज के लिए हास्पिटल आने वाले मरीजों को चेकअप और टी बी की दवाइयां बिल्कुल निशुल्क दी जाएंगी।

हास्पिटल के पीआरओ प्रशांत कुमार ने बताया कि ध्रुव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल जनसेवा के लिए समर्पित है। मरीजों को आयुष्मान कार्ड सहित जल्द ही एएसआई और अन्य कार्डों पर राहत देने की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को हरिद्वार देहरादून और नजीबाबाद के चक्कर काटने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। आने वाले दिनों में हॉस्पिटल में अन्य चिकित्सीय सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

इस मौके पर बाबा सेवादास महाराज, देवदास महाराज, बृज बिहारी, विनोद, प्रशांत कुमार , सुशांत ,चेतना चौहान, लक्ष्मी रानी, निशु,नीरज, विजेंद्र, सचिन सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।