कांग्रेस ने 100 वार्डों के लिए 10 सेक्टर प्रभारी बनाए : गोगी

15HREG81 कांग्रेस ने 100 वार्डों के लिए 10 सेक्टर प्रभारी बनाए : गोगी

देहरादून,15 अप्रैल (हि.स.)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डा. जसविन्दर सिंह गोगी ने आगामी नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत सभी 100 वार्डों के लिए कुल 10 सेक्टर प्रभारी नियुक्त किये हैं।

उन्हाेंने कहा कि निगम क्षेत्र में चारों तरफ अव्यवस्था की स्थिति है। नए वार्ड तो शामिल कर लिए गए हैं, लेकिन वहां सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कर्मचारी ही नियुक्त नहीं किये गए हैं। ऊपर से इन नए क्षेत्रों को समय से पहले ही टैक्स के दायरे में लाया जा रहा है।

कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और संगठन पूरी ताकत से नगर निगम चुनाव में जायेगा। संगठन की मजबूती के लिए ही सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।सभी प्रभारी जल्द से जल्द वार्ड समितियों की तथा बूथ लेवल एजेंट्स की बैठक लेंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रभारी संगठन संबंधी गतिविधियों में सभी प्रकार के समन्वयन की भूमिका का निर्वहन करेंगे।

इन प्रभारियों अभिषेक तिवारी, सतेंद्र पवार,अरुण रतूड़ी, देवी नेगी, विपुल नौटियाल,सोनू रावत, अनिल नेगी, मोहन जोशी, राव नसीम, एच बी थापा के नाम शामिल है।