15HREG82 आशीष शर्मा महानगर संयोजक नियुक्त
देहरादून, 15 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की संस्तुति के पश्चात भाजपा महानगर देहरादून में आशीष शर्मा को सोशल मीडिया का महानगर संयोजक नियुक्त किया है।
आशीष शर्मा इससे पहले भी प्रदेश युवा मोर्चा में सोशल मीडिया का कार्य देख चुके हैं। कैंट विधानसभा से आने वाले आशीष शर्मा पूर्व में मण्डल उपाध्यक्ष, महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा और महानगर में भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। आशीष को जिम्मेदारी मिलने के पश्चात सभी कार्यकर्ता बंधु अति उत्साहित हैं। इसके साथ ही अर्नोल्ड लाजरस को महानगर में सह संयोजक सोशल मीडिया की जिम्मेदारी मिली है।