कुमाऊं विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार मनमोहन चौहान को

15HREG105 कुमाऊं विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार मनमोहन चौहान को

देहरादून, 15 अप्रैल (हि.स.)। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन चौहान को कुमाऊं विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

राज्यपाल की ओर से पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया गया है। डा. चौहान की नियुक्ति कुमाऊं विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक और 6 माह, या पहले तक के लिए की गई है।

कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह की ओर से प्रो. एनके जोशी का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया गया है। प्रो. एनके जोशी कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर चयन होने के फलस्वरूप उन्होंने 12 अप्रैल को त्याग पत्र दिया था।