14HREG255 लक्सर में समुदाय विशेष के युवक पर लगा युवती भगाने का आरोप, मामला दर्ज
हरिद्वार, 14 अप्रैल (हि.स.)। एक गांव के रहने वाले समुदाय विशेष के युवक पर युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। गांव में तनाव का माहौल है। गांव का माहौल बिगड़ता देख गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। उधर हिन्दूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक जनपद के लक्सर क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार ने समुदाय विशेष के युवक पर उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग भी वहां आ पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों का आरोप है कि युवती के परिजनों को इस मामले में डरा धमकाकर चुप रहने की हिदायत दी गई है। उनका कहना है कि यह कार्य बर्दाश्त करने के काबिल नहीं है। उन्होंने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।