14HREG393 स्वरोजगार प्रशिक्षण से होता है आजीविका का सृजन: महेन्द्र
उत्तरकाशी, 14 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पश्चिमी उत्तरप्रदेश के क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र ने शुक्रवार नैटवाड़ में एक कार्यक्रम में कहा कि स्वरोजगार प्रशिक्षण से युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण की क्षमता से विकास के साथ ही नए रोजागर के सृजन अवसर मिलेंगे।
क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र ने शुक्रवार को नैटवाड़ स्थित मानसखंड स्वाबलंबन फाउंडेशन स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के मौके पर यह बातें कही। महेन्द्र ने कहा कि आज स्वरोजगार प्रशिक्षण से युवाओं को उन्हें रोजगार के साथ जोड़ने में सहायता कर रहा है। रोजगार मिलने से निश्चित ही आर्थिक संपन्नता आयेगी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने कहा कि परंपरागत तरीकों में बिना परिवर्तन किए नवीनतम अत्याधुनिक तकनीकी से उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य को प्रशिक्षण केन्द्र पूरा करेगा।
मानसखंड स्वावलंबन फाउंडेशन के निदेशक डॉक्टर दिनेश उपमन्यु ने मानसखंड स्वावलंबन फाउंडेशन की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन के माध्यम से नए डिज़ाइन के ऊनी वस्त्र एवं अन्य घरेलू ऊनी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे मोरी ब्लॉक में ऊनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने से ऊनी क्लस्टर का विकास होगा।
कार्यक्रम अध्यक्ष पी. एल. सेमवाल ने प्रशिक्षण केंद्र स्वावलंबन की दिशा में क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मोरी बच्चन पंवार, पवन नौटियाल, रमेश चौहान, राजमोहन रांगड़ स्याणा और चमन मौजूद रहे।