14HREG96 संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि
देहरादून, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोहली, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।