14HCRI9 मंदिर में चोरी करते चोर गिरफ्तार
हरिद्वार, 14 अप्रैल (हि.स.)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के सेक्टर-4 स्थित शिव व साईं मन्दिर में चोरी करते हुए लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम विशाल त्यागी उम्र 23 वर्ष पुत्र करन सिंह त्यागी निवासी राजा का ताजपुर थाना नूरपुर जिला बिजनौर, यूपी हाल निवासी बद्री बावला की धर्मशाला कोतवाली हरिद्वार बताया। आरोपित के पास से मन्दिर से चोरी की गई 830 रुपये की नकदी व लोहे के पाइप, 02 टूटे ताले व एक मोबाइल बरामद किया।
पूछताछ में आरोपित ने यह भी बताया कि उसने 12 फरवरी को शिवालिग नगर पीठ से एक व्यक्ति से मोबाइल छीना था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।