14HREG109 रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान
हरिद्वार, 14 अप्रैल (हि.स.)। प्रेम नगर आश्रम मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे रक्तदान शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। एम्स ऋषिकेश, हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट एवं राजकीय हॉस्पिटल रुड़की के डॉक्टरों के सहयोग से रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत रक्त यूनिट एकत्र की गई।
शिविर के दूसरे दिन प्रेम नगर आश्रम के प्रबंधक पवन भाई ने रक्तदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर पवन भाई ने कहा कि रक्तदान समय की मांग है। आकस्मिक चिकित्सा के द्वारा मरीजों के परिजनों को रक्त की बूंद एकत्र करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में रक्तदान शिविर के माध्यम से उपलब्ध रक्त के द्वारा ही मरीजों की जान बचाई जाती है इसलिए लोगों को बढ़-चढ़कर शिविर में भाग लेकर दान करना चाहिए।
इसके पहले गुरुवार को एम्स दिल्ली और हरमिलाप राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें करीब 800 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया था।