दो युवतियों ने गंगनहर में लगाई छलांग, जल पुलिस ने बचाया

14HREG158 दो युवतियों ने गंगनहर में लगाई छलांग, जल पुलिस ने बचाया

हरिद्वार, 14 अप्रैल (हि.स.)। मां की डांट से नाराज दो युवतियों ने गंगनहर में छलांग लगा दी। हालांकि मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवानों ने दोनों को सकुशल बचा लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर के मोहल्ला कडच्छ निवासी 19 व 24 वर्ष की दो युवतियां मां की डांट से इतनी खफा हो गईं कि उन्होंने प्रेमनगर आश्रम घाट से गंगनहर में छलांग लगा दी। युवतियों के गंगनहर में छलांग लगाते ही वहां मौजूद जल पुलिस के जवानों ने दोनों को सकुशल बाहर निकाला और परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।