12HREG302 मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई : प्रभारी मंत्री
– प्रभारी मंत्री ने ग्राम आगेरा की दुर्गा बाई का आवेदन फॉर्म भरा
भोपाल, 12 अप्रैल (हि.स.)। खेल एवं युवा कल्याण और देवास जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया बुधवार को सोनकच्छ विकासखण्ड के ग्राम आगेरा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीयन शिविर में शामिल हुई। उन्होंने योजना के आवेदन भरने के लिये लगाये गए शिविर का निरीक्षण किया और बहन श्रीमती दुर्गा बाई का आवेदन फॉर्म भरा।
प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है। मुख्यमंत्री चौहान के लिए बहनों की फौज खडी हो रही है। बहने अपने परिवार की देख-रेख की जिम्मेदारी निभाती है। आज बहनों का समय आया है। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएँ शिविरों में पहुँच कर आवेदन करें। योजना में पात्र बहनों को 1000 रूपये प्रतिमाह उनके खाते में दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।