चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट, पति गिरफ्तार

12HREG133 झूठी सूचना देना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया 5000 का चालान

हरिद्वार, 12 अप्रैल (हि.स.)। भाई को बंधक बना लेने की झूठी सूचना पुलिस को देना युवक को भारी पड़ गया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक पर 5 हजार रुपये का चालान किया।

10 अप्रैल को हारुन पुत्र मुनफैत और तसलीम पुत्र शाहिद निवासीगण ग्राम तेलीवाला थाना कलियर हरिद्वार ने चौकी धनौरी पर अपने भाई शाहरुख के 9 अप्रैल की सायं कहीं चले जाने की बात कही। पुलिस को बताया कि आज सुबह मेरे भाई का फोन आया और फोन पर उसने चार-पांच व्यक्तियों द्वारा एक कमरे में बंधक रखे जाने की बता कही।

सूचना को गम्भीरता से लेते हुए प्रभारी चौकी प्रदीप राठौर पुलिस बल के साथ हारुन और तसलीम को साथ लेकर शाहरुख की तलाश में निकले। शाहरुख के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर लोकेशन पर पहुंचे। शाहरुख को उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर औरंगाबाद, योगग्राम, बुग्गावाला और बिहारी गढ़, सुंदरपुर मोहंड में तलाश किया गया। इसी दौरान शाहरुख मोहंड में रोड पर घूमता हुआ मिला।

पुलिस ने पूछताछ करने पर शाहरुख ने बताया कि बीती रात मेरा भाई व परिवार वालों के साथ झगड़ा हो गया था, जिससे में नाराज होकर घर से चला गया था। सुबह मैंने घर वालों को बता दिया था। हारुन ने झगडे़ की बात पुलिस को न बताकर व पुलिस को गुमराह कर अपहरण की झूठी सूचना देने के आराेप में कलियर पुलिस ने धारा 83 पुलिस अधिनियम में नकद पांच हजार चालान किया।