हमें आंकड़ों के हिसाब से नहीं लोगाें के दिलों को भी जीतना है : दुष्यंत

12HREG140 जीवन जीने में स्वस्थ खेल प्रतिस्पर्धा की भावना होना महत्वपूर्ण : शर्मा

हरिद्वार, 12 अप्रैल (हि.स.)। केयर कालेज में अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य उद्घाटन आज उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गई। खेल दिवस में खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स के कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए कालेज के एमडी आरके शर्मा ने कहा कि खेलों का मानव जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल भावना ही जीवन की चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा व समझ देते हैं। खेल में हार के बाद जीत के लिए सघर्ष और जीत के बाद अपनी जीत को बरकरार रखने की चुनौतियां ही जीवन के संघर्ष में काम आती है। जीवन को हमेशा खेल भावना से ही जीना चाहिए।

डायरेक्टर प्रीतशिखा शर्मा ने कहा कि बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्रों के बीच शारीरिक फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना ही हमारा उद्देश्य है। हाउस के आधार पर खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रथम स्थान पर विजेता सरोजनी नायडू, द्वितीय पर आनन्दी बाई, तृतीय पर पीटी उषा और चौथे स्थान पर रानी लक्ष्मीबाई हाउस के बच्चे आये। विजेता खिलाडि़यों को कालेज एमडी व डायरेक्टर में पुरस्कृत किया।

इस मौके पर अतिरिक्त निदेशक शुभांगनी शर्मा सहित सम्मानित संकाय और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिताओं का सकुशल संचालन करने में विनीता, बीना, अंकिता गोस्वामी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।