12HREG142 डम्पर के पेड़ से टकराने से दो की मौत
देहरादून, 12 अप्रैल (हि.स.)। डम्पर के पेड़ से टकराने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार को प्रात: साढे़ चार बजे थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि धूलकोट के जंगल में एक डम्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड से टकरा गया है, जिसमें डम्पर चालक और परिचालक की मौके पर ही मृत्य़ हो गयी है। सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।
यह डम्पर प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत धर्मकांटे से रेता बजरी की तौल कराकर सेलाकुई की ओर जा रहा था। इस दौरान धूलकोट के जंगल में उक्त वाहन अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान इन्तजार पुत्र अली अहमद निवासी ग्राम हसनपुर थाना सहसपुर, दिलशाद पुत्र शब्बीर निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।