12HREG402 प्रश्न पत्र लिक मामले में अब तक 80 से अधिक आरोपित गिरफ्तार
देहरादून, 12 अप्रैल (हि.स.)। विभिन्न परीक्षाओं में नकल कराने पर अब तक 80 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त न्यायालय में भी दोषियों के विरुद्ध अभियोजन पक्ष की ओर से सख्त पैरवी की जा रही है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर विगत एक वर्ष में प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराकर धांधली करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई चल रही है। विभिन्न परीक्षाओं में अब तक 80 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त न्यायालय में भी दोषियों के विरुद्ध अभियोजन पक्ष की ओर से सख्त पैरवी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अपराध और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत 900 से अधिक भूमाफिया और नौकरी लगाने, विदेश भेजने एवं चिट फंड आदि के नाम पर 200 से अधिक अभियुक्तों पर कार्रवाई की गई है। मिशन नशा मुक्त देवभूमि 2025 के अन्तर्गत 199 ड्रग माफिया को जेल भेजा गया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत 445 अपराधियों पर कार्रवाई कर 175 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क की गई है। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत 538 इनामी और वांछित अपराधियों को जेल भेजा गया है। गुण्डा एक्ट के तहत 138 अभियुक्तों को जिला बदर किया गया है।