11HREG220 रतलाम: श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा आयोजन में जया किशोरी जी के बुधवार से प्रवचन
रतलाम, 11 अप्रैल (हि.स.)। मां उमिया सेवा समिति द्वारा श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में निकटस्थ ग्राम कनेरी में 12 से 18 अप्रैल तक आयोजित किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध भागवत कथावाचक जया किशोरीजी प्रवचन देंगी। समिति के अनुसार यह ज्ञान गंगा कार्यक्रम 11.45 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक आयोजित होगा।
कलेक्टर नरेन्द्रकुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने मंगलवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ तैयारियों का जायजा लिया एवं आयोजकों से चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने आयोजन स्थल से संबधिंत थाना प्रभारी एवं अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध मे एवं यातायात प्रभारी को मार्ग व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।