राजगढ़ः लक्जरी कार से 280 लीटर अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

11HREG222 राजगढ़ः लक्जरी कार से 280 लीटर अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

राजगढ़, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात घेराबंदी कर सिल्वर कलर की लक्जरी कार को पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 20 पेटी देशी शराब और 80 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब मिली, जिसकी कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

थाना प्रभारी संदीप मीना ने मंगलवार को बताया कि बीती रात नरसिंहगढ़-बोड़ा रोड़ स्थित ग्राम ढ़ाबला जोड़ के समीप से घेराबंदी कर स्कोड़ा कार क्रमांक एमपी 09 सीई 0076 में सवार अरुण भानेरिया (26) साल निवासी कड़ियासांसी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 20 पेटी देशी मदिरा व 40-40 लीटर की दो केन कच्ची शराब जब्त की। आरोपित के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।