भोपाल: 5वीं-8वीं बोर्ड की स्थगित परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा

11HREG351 भोपाल: 5वीं-8वीं बोर्ड की स्थगित परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा

भोपाल, 11 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में कक्षा पांचवीं-आठवीं बोर्ड की निरस्त की गई परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा कर दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किए नए आदेश में 15 अप्रैल को 5वीं एवं 8वीं का गणित एवं दृष्टिबाधित बच्चों के लिए संगीत का पेपर कराया जाएगा, जबकि 8वीं का संस्कृत का पेपर 17 अप्रैल को होगा। 5वीं 8वीं की परीक्षा में इस साल मध्य प्रदेश से 4 लाख 73 हजार छात्र शामिल हुए हैं।

बता दें कि 31 मार्च को 8वीं का संस्कृत का पेपर था। पेपर से एक रात पहले सोशल मीडिया पर अगले दिन होने वाला पेपर सामने आया। जिसके बाद परीक्षा निरस्त की गई। यहां तक कि 10वीं और 12वीं के पेपर में प्रश्न पत्र के बाहर का सवाल पूछे जाने के कारण 10 वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोनस अंक देने की घोषणा भी की गई है।