भोपाल: एमसीयू परिसर में हुई सामुदायिक रेडियो ट्रांसमिशन की स्थापना

11HREG392 भोपाल: एमसीयू परिसर में हुई सामुदायिक रेडियो ट्रांसमिशन की स्थापना

भोपाल, 11 अप्रैल (हि.स.)। सामुदायिक रेडियो ग्रामीण विकास को तेज करने का एक प्रभावी माध्यम हैं। यह बात माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.जी. सुरेश ने नए सामुदायिक रेडियो चैनल कर्मवीर के ट्रांसमिशन टावर की स्थापना के शुभारंभ अवसर पर कही।

प्रो. सुरेश ने कहा कि ट्रांसमिशन स्थापना के साथ ही रेडियो प्रसारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई हैं, जल्द ही एमसीयू के सामुदायिक रेडियो का प्रसारण ग्रामीण क्षेत्रों में सुना जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ये रेडियो भोपाल के शहरी इलाकों के साथ साथ गोरेगांव, बिशनखेड़ी, मुगलिया छाप, नीलबड़, रातीबड़ सहित कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुना जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी ग्रामीण विकास की योजनाओं के प्रति जागरूक करने में ये रेडियो चैनल महती भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा की विद्यार्थियों के माध्यम से जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में एक जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे जिसके माध्यम से ग्रामीण किस तरह के रेडियो कार्यक्रम सुनना चाहते हैं इसकी जानकारी भी ली जाएगी।