09HREG115 ‘वन आरक्षी परीक्षा -2022’ में 69.27 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित
देहरादून, 09 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को देहरादून सहित प्रदेश भर ‘वन आरक्षी परीक्षा -2022’ की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 69.27 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित और 30.73 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
रविवार को ‘वन आरक्षी परीक्षा -2022’ के अन्तर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक एकल सत्र में किया गया। उक्त परीक्षा राज्य के 13 जनपदों में 625 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। लिखित परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 2,06,390 अभ्यर्थियों में से 1,42,973 (69.27 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 63,417 (30.73 प्रतिशत) अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्रों पर पहले से ही धारा 144 लागू की गई थी। परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा था।
दून में 16039 छात्र नहीं दे पाये परीक्षा-
देहरादून जिलाधिकरी सोनिका,अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व रामजी शरण शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा ने बताया कि जिले में कुल परीक्षा के लिए 128 केन्द्र बनाये गये थे। परीक्षा के लिए कुल 53 हजार 21 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 37082 उपस्थित थे, जबकि 16039 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये। सभी परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 लगाई गई थी। डबल लाकर में परीक्षा सामग्री दी गई। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये थे। परीक्षा केन्द्रों पर महिला पुलिस कांस्टेबल की तैनाती की गई। परीक्षा समय से और शांतिपूर्वक हुई।
परीक्षा सेंटर कुल छात्र उपस्थित अनुपस्थित
अल्मोड़ा- 7518 4941 2577
रानीखेत (अल्मोड़ा)- 3612 2264 1348
बागेश्वर – 4741 3294 1447
चंपावत 4985 3575 1410
िपथौरागढ – 9533 6589 2944
रामनगर नैनीताल- 3554 1726 1828
हल्द्वानी नैनीताल- 25022 16643 8379
रुद्रपुर किच्छा- 15589 11359 4230
खटीमा- 8564 6289 2275
पौड़ी (पौड़ी गढ़वाल)- 1797 2594 797
श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल- 3906 2977 929
कोटद्वार पोड़ी गढ़वाल- 7861 5159 2702
गोपेश्वर चमोली- 7958 5729 2229
न्यू टिहरी (टिहरी गढ़वाल)- 4209 2797 1414
रुद्रप्रयाग- 4440 3077 1363
उत्तरकाशी – 9830 7015 2815
देहरादून- 46760 32614 14146
ऋषिकेश- 6361 4468 1893
हरिद्वार- 12773 7093 4870
रुड़की- 16580 12759 3821