09HREG200 चारधाम यात्रा के लिए चल रहे निर्माण कार्यों की राजमार्ग राज्य मंत्री ने की समीक्षा
ऋषिकेश, 09 अप्रैल (हि.स.)। सामरिक सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए चल रहे सड़कों के निर्माण कार्यों की केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री ने सड़क सेवा संगठन से जुड़े सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। जनरल सिंह ने समय सीमा के अंतर्गत कार्यों को पूरा किए जाने के निर्देश दिए।
रविवार को लाल तप्पड़ में एडीजीबीआर के दौरान परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा मुख्य अभियंता, शिवालिक, लाल तप्पड़ , ऋषिकेश में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री अध्यक्षता में हुई, जिसमें भारतीय सीमा से जुड़े सामरिक सुरक्षा की दृष्टि से चल रहे, निर्माण कार्यों के साथ उत्तराखंड राज्य में मोरथ के तहत किए जा रहे, चारधाम परियोजना कार्यों के निष्पादन में अब तक हुई, प्रगति पर सकारात्मकता के साथ एडीजीबीआर ने कार्यों की वर्तमान स्थिति के साथ-साथ कुछ कार्यों में धीमी प्रगति के महत्वपूर्ण कारणों की समीक्षा के बारे में अवगत कराया।
राज्य मंत्री सेवानिवृत्त जनरल सिंह ने लंबित लक्ष्यों की प्रगति और बाधाओं दोनों का समग्र रूप से अवलोकन और उनका निष्पादन कर उनकी गति बढ़ाने के लिए जहां निर्देशित किया। सभी लंबित मामलों के त्वरित प्रसंस्करण पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ मिशन मोड में देश की उत्तरी सीमाओं के लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने में मदद करने के लिए चल रहे कार्यों के निष्पादन को बढ़ाने का संकल्प लेने को कहा।
बैठक में हरेंद्र कुमार, एवीएसएम, वीएसएम, एडीजीबीआर और सीमा सड़क परियोजना शिवालिक के मुख्य अभियंताओं ने परियोजना बीकन, विजयक, हिमांक, दीपक के मुख्य अभियंताओं ने वीडियो के माध्यम से भाग लिया।