आप ने जन सेवार्थ कैंप लगाकर की अभियान की शुरुआत

09HREG62 आप ने जन सेवार्थ कैंप लगाकर की अभियान की शुरुआत

हरिद्वार, 09 अप्रैल (हि.स.)। आम आदमी पार्टी(आप) ने प्रत्येक रविवार से नि:शुल्क जन सेवार्थ कैंप की शुरुआत करते हुए पहले चरण में वार्ड नंबर 35 मोहल्ला कडच्छ में वार्ड अध्यक्ष अजय कुमार मुखिया की अध्यक्षता में कैंप लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी और मौके पर उनका समाधान कराया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा आज से प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क जन सेवार्थ कैंप की शुरुआत की जा रही है, जिसमें नि:शुल्क सिविल कार्य, प्लंबर इलेक्ट्रिशियन, कार्पेंटर के कार्य कराएं जाएंगे, ताकि बढ़ती महंगाई के चलते लोगों को थोड़ी राहत दिलाई जा सके।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई के चलते लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी रोजमर्रा की जरूरतों में होने वाले खर्च को कम करने के लिए नि:शुल्क कैंप लगा रही है, ताकि लोगों को थोड़ी सी राहत दिलाई जा सके।

विधानसभा प्रभारी इं. संजय सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रत्येक वार्ड में यह अभियान चलाएगी और जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुन उनका निराकरण कराने का प्रयास करेगी।