18HREG481 मप्रः भक्त शिरोमणि माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान
भोपाल, 18 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल के घोड़ा नक्कास क्षेत्र में साहू समाज के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने समाज के लोगों को माता कर्मा देवी जयंती पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने माँ कर्मा देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज राष्ट्र भक्त समाज है। मुख्यमंत्री चौहान का साहू समाज द्वारा अभिनंदन भी किया गया। साहू समाज के संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।