ईट राइट मिलेट्स मेला में जिलाधिकारी ने चखे व्यंजन

18HREG104 ईट राइट मिलेट्स मेला में जिलाधिकारी ने चखे व्यंजन

झांसी,18 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने मैथिलीशरण गुप्त पार्क में आयोजित एक दिवसीय ईट राइट मिलेट्स मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मिलेट्स से बने व्यंजन चखकर भी देखे।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान मिलेट्स से होने वाले लाभों की जानकारी दी। बुंदेलखंड की जलवायु के दृष्टिगत इसके उत्पादन को प्रोत्साहित किए जाने की लोगों से अपील की। इसके अतिरिक्त उन्होंने मेले में लगाए गए स्टॉल को देखा तथा मिलेट्स से तैयार किए गए उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। मिलेट्स से तैयार कुछ खाद्य पदार्थों का स्वयं स्वाद चखा। साथ ही स्वास्थ्य वर्धक भोजन के लिए अधिक से अधिक मिलेट्स का प्रयोग किए जाने के लिए जागरूक किया।