स्वामी दयानंद सरस्वती टी-20 टूर्नामेंट :अंकित की घातक गेंदबाजी से जीता सेंट स्टीफंस कॉलेज

17HSPO9 स्वामी दयानंद सरस्वती टी-20 टूर्नामेंट :अंकित की घातक गेंदबाजी से जीता सेंट स्टीफंस कॉलेज

नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स.)। अंकित की घातक गेंदबाजी (15 रन पर 4 विकेट) की मदद से सेंट स्टीफंस कॉलेज ने श्यामलाल कॉलेज के खिलाफ प्रथम स्वामी दयानंद सरस्वती डे- नाईट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 78 रन से शानदार जीत दर्ज की।

पीजीडीएवी कॉलेज मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में स्टीफन कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवरप्रीत (35), पारस (26) और हितेश्वर (नाबाद 21) की शानदार पारियों की बदौलत 20 ओवरों में 8 विकेट पर 161 रन बनाए। आदित्य चौधरी ने 3 और रोहित शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में श्यामलाल कॉलेज की टीम 11.3 ओवरों में 83 रन पर आउट हो गई। अंकित ने 4 और ईशान खान ने 2 विकेट झटके।

पीजीडीएवी कॉलेज के डॉ पवन डबास ने बताया कि दिल्ली के पूर्व रणजी क्रिकेटर रजत भाटिया ने मैच में टॉस कराया और लाजपत नगर के एसएचओ सत्यप्रकाश ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के अंकित को दिया।