17HREG4 चलती ट्रेन से गिरा युवक जिला अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
मुरादाबाद, 16 मार्च (हि.स.)। आज रात्रि थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस युवक की पहचान के लिए जुट गई है।
थाना सिविल लाइन के वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि रात लगभग 10 बजे मुरादाबाद- हरिद्वार रेल लाइन पार चंद्रनगर पटेलनगर के पास एक युवक घायलावस्था में मिला। एम्बुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। युवक अभी बेहोशी हालत में है इसलिए कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। उसकी जेब से मुरादाबाद से हरिद्वार तक का टिकट मिला है। इससे माना जा रहा है कि युवक ट्रेन में सवार होकर हरिद्वार जा रहा था और चलती ट्रेन से मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में गिरकर घायल हो गया।