कार्य में लापरवाही बरतने पर की सेवा समाप्त

12HREG25 कार्य में लापरवाही बरतने पर की सेवा समाप्त

हल्द्वानी, 12 मार्च (हि.स.)। काठगोदाम नगर निगम मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने रविवार को प्रातः गैस गोदाम रोड पर नगर निगम के द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले वाहनों का जायजा लिया।

इस दौरान वार्ड नंबर 43 के वाहन चालक राजीव शर्मा एवं देव राजौर की कार्य के प्रति घोर लापरवाही सामने आई। नगर आयुक्त के द्वारा दोनों कर्मचारियों की कार्य के प्रति लापरवाही देखते हुए सेवाएं समाप्त कर दी गईं।