12HREG67 बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा की ऋषिकेश में बैठक आयोजित
ऋषिकेश, 12 मार्च (हि.स.)। भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, केबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर बूथ सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें लगभग 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जब हमारा बूथ सशक्त होगा तभी हम चुनाव जीत सकते हैं। बिना बूथ सशक्तिकरण के किसी भी चुनाव को जितना संभव नहीं है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता हमारी रीड़ की हड्डी है। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिए सबसे अहम और महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हमारा हर कार्यकर्ता देव तुल्य है और प्रत्येक देव तुल्य कार्यकर्ता ही बूथ को सशक्त करता है और बूथ सशक्तिकरण की रीड़ की हड्डी बनकर हमें जीत दिलाता है।
राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के इस अभियान को संपूर्ण भारतवर्ष में चलाया जा रहा है, जिससे 2024 का चुनाव जीतने में किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए।
रेखा वर्मा के द्वारा सरकार की उपलब्धियां और बूथ को सशक्त करने के बारे में जानकारी दी गई।