12HREG70 विस अध्यक्ष ने भराडीसैंण विधानसभा भवन में किया हवन पूजन
गोपेश्वर, 12 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में रविवार को हवन पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख शांति की कामना की।
उल्लेखनीय है कि बजट सत्र सोमवार 13 मार्च से उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित किया जा रहा है।
रविवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में हवन पूजन कर सत्र सुचारू और प्रदेश के हित में चलने की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बजट सत्र शांति और सुचारू रूप से चलेगा जिससे प्रदेश का विकास होगा।