मंदसौर: विपिन जैन बनेे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

11HREG76 अनूपपुर: मोबाइल पर बात करते हुए ट्रैक पर चल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

अनूपपुर, 11 मार्च (हि.स.)। जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम धनगवा के समीप शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से बात करते हुए जा रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह धनपुरी निवासी 21 वर्षीय सत्येंद्र बैगा पुत्र श्यामसुंदर बैगा ग्राम कल्याणपुर अपने किसी परिवार के यहां मोबाइल से बात करते-करते ट्रैक पर चल रहा था। इसी दौरान सामने से ट्रेन आ गई। ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जैतहरी पुलिस और रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।