बीएसए के निरीक्षण में 18 शिक्षक अनुपस्थित, वेतन रोका

11HREG359 अंतरराष्ट्रीय एबिलिम्पिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे मप्र के दिव्यांग रजनीश, फ्रांस हुए रवाना

– नि:शक्तजन कल्याण आयुक्त ने दी शुभकामनाएँ

भोपाल, 11 मार्च (हि.स.)। फ्रांस के मेट्ज़ शहर में आगामी 22 से 26 मार्च तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय एबिलिम्पिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिव्यांग प्रतिभागी रजनीश अग्रवाल शनिवार को जबलपुर से रवाना हुए। रजनीश एबिलिम्पिक में वेब पेज डिजाइनिंग एवं प्रोग्रामिंग प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। प्रदेश के नि:शक्तजन कल्याण आयुक्त संदीप रजक, सामाजिक न्याय के अधिकारी, जन-प्रतिनिधि, परिजन और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

आयुक्त संदीप रजक ने बताया कि रजनीश अग्रवाल मध्यप्रदेश के गौरव हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में भी इसी प्रतियोगिता में विश्व में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उस प्रतियोगिता में 16 देशों के प्रतियोगी शामिल हुए थे। उन्होंने इंटरनेट और इंजीनियर मित्रों की मदद से वेब पेज तैयार करने में विश्व की आधुनिकतम तकनीक अपनाई है। स्किल बेस्ड अंतरराष्ट्रीय एबिलिम्पिक प्रतियोगिता हर चार साल में फ्रांस में होती है। इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच से इंजीनियरिंग करने के बाद रजनीश ने एमबीए किया और स्वयं का कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर भी संचालित करते हैं।