11HREG412 राजगढःअनियंत्रित कार कुएं में गिरी, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवकों को सकुशल निकाला
राजगढ़,11 मार्च (हि.स.)। जिले के लखनवास-सुठालिया रोड पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर कुएं में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद कार सवार चार लोगों को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लखनवास चौकीप्रभारी धनसिंह यादव के अनुसार ग्राम लखनवास के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 04 टीबी 4976 अनियंत्रित होकर खेत में बने कुएं में पलट गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार सवार अविनेश (22) साल, नीतेश (21) साल, संदीप (23) साल और कार चालक हेमंत निवासी भोपाल को सकुशल कुएं से बाहर निकाला। बताया गया है कार में सवार युवक भोपाल से सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम टोड़ी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।